onwin giriş
Home उत्तराखंड देश राजनीति

हरिद्वार से हरीश रावत व नैनीताल से महेंद्र पाल होंगे उम्मीदवार

नई दिल्ली/हरिद्वार। कई दिन से जारी मशक्कत के बाद कांग्रेस हाईकमान ने हरिद्वार व नैनीताल से उम्मीदवार तय कर दिये हैं।पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव लड़ेंगे। और नैनीताल- उधमसिंहनगर से पूर्व सांसद महेंद्र पाल भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

इन नामों की घोषणा जल्द होगी। 23 मार्च को नामांकन करने की उम्मीद है।बीते कुछ दिनों से कांग्रेस के अंदर इन दोनों सीटों को लेकर जोर आजमाइश चल रही थी। उधर, भाजपा पांचों सीट पर उम्मीद्वार घोषित कर चुकी है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.