onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़ी होली कुमाऊं की एक विशिष्ट पहचान है, जो हमारी देवभूमि की समृद्ध संस्कृति का भी एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि चम्पावत की देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ यह होली राज्य के विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के रंगों से परिपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा उत्तराखण्ड की पाँचों सीटों पर देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने जा रही है

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.