onwin giriş
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गोदावरी थपलियाल बनीं कोषाध्यक्ष; 24 उपाध्यक्ष और 36 महासचिव नियुक्त

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों-वर्गों के नेताओं को भी जिम्मेदारियां दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए AICC ने पांच प्रमुख समितियों के गठन को भी मंजूरी दी है। AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, SIR समिति और चार्जशीट कमेटी का गठन किया गया है।

PCC की कार्यकारिणी समिति में कुल 41 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण महारा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी और रवि बहादुर समेत अन्य नेता शामिल हैं।

घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता भुवन चंद्र कापड़ी करेंगे। डॉ. प्रेम बहुखंडी को इसका कन्वीनर बनाया गया है। वहीं गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की अध्यक्षता विक्रम सिंह नेगी करेंगे। इसमें ललित फर्स्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है।

वहीं SIR समिति की जिम्मेदारी मनोज रावत को दी गई है। इसमें अमरेंद्र बिष्ट और एडवोकेट संदीप चमोली सदस्य होंगे।

चार्जशीट समिति की अध्यक्षता करण महारा करेंगे। इसमें मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य बनाया गया है।

नई प्रदेश कार्यकारिणी में 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें हेमश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, सहरियार खान, सीपी सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी और दर्शन लाल समेत अन्य नेता शामिल हैं।

कांग्रेस ने 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला और राजेंद्र तंगरिया समेत कई नेता शामिल हैं।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी ने नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया है। नई जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी आगामी चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार के खिलाफ अपने अभियानों को और धार देने की तैयारी में है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.