onwin giriş
Home स्पोर्ट्स

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान ने 20 सदस्यीय टीम घोषित की, 19 अगस्त को भारत से होगी भिड़ंत

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन और बेल्जियम में खेला जाएगा। इस बार पाकिस्तान की कमान नए कप्तान अबू बकर के हाथों में होगी।

टीम की घोषणा अनुभवी मिडफील्डर अम्माद बट को कप्तानी से हटाए जाने के करीब एक सप्ताह बाद की गई है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने 29 जुलाई को बताया था कि व्यावसायिक विकास समिति की सिफारिश पर अबू बकर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

फेडरेशन ने अम्माद बट के लंबे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में आगे भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि अबू बकर की अगुआई में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण टीम को मजबूत बनाएगा।

वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, इमाद शकील बट, मुहम्मद हमादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद (कप्तान), अली रजा, अब्दुल मटन और मुहम्मद इमाद।

सपोर्ट स्टाफ

टीम मैनेजर – मुहम्मद ओवैस करनी
हेड कोच – बॉब जोहान वेल्डहोफ (नीदरलैंड्स)
असिस्टेंट कोच – क्रिस्टोफर जॉन बोवेन (ग्रेट ब्रिटेन) और अदनान जाकिर
वीडियो टेक्नीशियन – अशरफ सुल्तान

पाकिस्तान अपना पहला मैच 15 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 17 अगस्त को वेल्स से मुकाबला होगा, जबकि 19 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान को पूल-डी में रखा गया है, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.