onwin giriş
Home उत्तराखंड

महिला को दिखाए शादी के सपने, इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर ठग लिए आठ लाख रुपए

नगर क्षेत्र की एक महिला से इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगों ने अलग-अलग दिनों में साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। महिला ने शादी के इरादे से एक मेट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण कराया। इसके बाद ठगों के झांसे में आकर लाखों रुपये गवां बैठी।

महिला की तहरीर पर स्थानीय कोतवाली में चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मेट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण कराने के बाद महिला को एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपना नाम मोहम्मद हसनेन बताते हुए शादी की बात आगे बढ़ाई और अपने आपको इंग्लैंड में रहना बताया।

इस प्रकरण में विकास, विनोद व राजेश नाम के व्यक्तियों में किसी ने अपने आपको शादी कराने का एजेंट बताया तो किसी ने अपने को कस्टम विभाग से बताया। मोहम्मद हसनेन ने महिला को यह कहते हुए झांसे में लिए कि वह इंग्लैंड से उसे एक गिफ्ट भेजेगा। जिसकी एवज में उसे जीएसटी व अन्य शुल्क चुकाने होंगे।

कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी से फंसाकर इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर आलग-अलग साढ़े आठ लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह ठगी का मामला प्रतीत हो रहा है। धोखाधड़ी में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना की जा रही है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.