onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने ₹3.98 करोड़ की लागत के 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ₹3.98 करोड़ लागत के 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर स्वच्छता पर आधारित गीत का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को अपशिष्ट प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन ने अपनाया है और इसके सकारात्मक परिणाम आज हम सभी के समक्ष हैं। राज्य सरकार द्वारा भी प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.