onwin giriş
Home उत्तराखंड

पुलिसकर्मियों ने होटल में ले जाकर किया महिला से दुष्कर्म, पति व बेटी को मारने की दी धमकी; केस दर्ज

रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें एक सिपाही सेवानिवृत्त हो चुका है, जबकि दूसरा दून में रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के मुताबिक, रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुंवर पाल सिंह नेगी निवासी रायपुर वर्तमान में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है। महिला का आरोप है कि कुंवर पाल सिंह लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा थ। जब भी वह सुबह घूमने के लिए जाती थी तो आरोपित उसका पीछा कर छेड़खानी करता था।

इस दौरान आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है।

कुलवीर इस समय रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। दोनों आरोपित पूर्व में उसे कई बार जबरन सुमननगर स्थित होटल में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर कुंवर पाल सिंह व कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.