onwin giriş
Home उत्तराखंड

सीएम धामी पहुंचे खटीमा, मां का आशीर्वाद लेकर खेली होली

पूरे देश के साथ उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को होली खेली गई। वहीं आज कुमाऊं मंडल में होली मनाई जा रही है। सीएम धामी शुक्रवार शाम अपने घर खटीमा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अपनी माताजी के पैर झुए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम धामी ने होली खेली।

सीएम धामी जब अपने खटीमा स्थित पैतृक आवास नगरा तराई जा रहे थे तो रास्ते में लोगों को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वो लोगों से मिले। उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

 

खटीमा स्थित आवास पहुँचकर माता जी के साथ प्रेम, स्नेह और सौहार्द का पावन पर्व रंगोत्सव मनाया और उनका आशीष प्राप्त किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य भी किया और बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता व परिजनों के साथ होली खेलकर सभी को हर्ष और उल्लास के त्योहार पर शुभकामनाएँ दी।

 

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में होली आज मनाई जा रही है। इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यह अवकाश राज्य के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में लागू होगा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.