onwin giriş
Home उत्तराखंड

रुड़की के मंगलौर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

रुड़की।

उत्तराखंड में नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों में ही कई मामले सामने आ चुके हैं। अभी चमोली जिले के थराली क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला शांत नहीं हुआ था, कि रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 12वीं की एक छात्रा ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी है। छात्र ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को वह पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह घर से कुछ आगे पहुंची, तभी मोहल्ले के ही एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा डालकर उसे कार में अपने साथ ले गए। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे कार में डालकर लंढौरा रोड स्थित एक बाग में ले गए। वहां उन्होंने उससे दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी, डर की वजह से वह शोर नहीं मचा पाई।

 

बाद में आरोपी युवक उसे कस्बा पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवास और घबराती हुई छात्रा जब घर पहुंची तो परिजनों ने उससे इसके बारे में पूछा। इसके बाद पूरा घटनाक्रम उसने परिजनों को बताया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने कार्रवाई की मांग की है। उधर छात्रा की तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.