onwin giriş
Home देश राजनीति

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 को शपथ लेंगे।

जयपुर  – राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 को शपथ लेंगे। सुबह 11.15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी मंत्रीमंडल सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी। राजस्थान की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सामने होगा।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छह राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री समेत जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आमजन भी इस समारोह में शामिल होंगे। समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राजस्थान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही रामनिवास बाग के आसपास के यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। गुरुवार को जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.