onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 112वां संस्करण सुना

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद के द्वितीय दिवस की बैठक शुरू होने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रीगण व उपमुख्यमंत्रीगणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 112वां संस्करण सुना।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में देश के जन-जन से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी https://harghartiranga.com/पर तिरंगे के साथ सेल्फ़ी अपलोड करने का आग्रह किया है।मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से निवेदन किया है कि सभी आजादी के इस पावन पर्व को भव्य रूप से मनाते हुए तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी अवश्य अपलोड करें।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.