onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू जी का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.