onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है।मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी।

राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, प्रदेश में नौ स्थानों पर नई टाउनशिप बसाने, विधानसभा सचिवालय भर्ती एवं सेवा नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जाएगा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.