onwin giriş
Home देश स्पोर्ट्स

टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं

नई दिल्ली – टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। इसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी गिल के खेलने की संभावना बेहद कम है।

विश्व कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले गिल की तबीयत खराब हुई। वह डेंगू से संक्रमित हुए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। अब मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। अगर ऐसा है तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी गिल का खेलना मुश्किल है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.