onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

केदारनाथ उपचुनाव: प्रचार के लिए पहुंचे सतपाल महाराज

रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार में पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय जाने के बजाय कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गए और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सतपाल महाराज का माला पहनाकर स्वागत कर दिया।
थोड़ी देर के बाद सतपाल महाराज को समझ में आया कि वह भाजपा कार्यालय में नहीं कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गए हैं तो तेज कदमों के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग अपनी अलग – अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.