onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर-देहरादून यात्रा रूट पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की वोल्वो बस को दिखायी हरी झंडी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावतवासियों की सुविधा के दृष्टिगत टनकपुर-देहरादून यात्रा रूट पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगपुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो बस में सफर भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस बस सेवा के शुरू होने से अब टनकपुर और नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग देहरादून तक सुगम यातायात का आनंद उठा सकेंगे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.