onwin giriş
Home उत्तराखंड

कोटद्वार एआरटीओ में बाबू रु 3000 रिश्वतखोरी में गिरफ्तार

कोटद्वार।

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में कोटद्वार एआरटीओ में  वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को 3000 रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से 7000 रुपये लिए और 4000 की रसीद काटी है। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के दफ्तर और आवास पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है।

एसपी विजिलेंस रेनू लुहानी के अनुसार सहायक एआरटीओ कोटद्वार महेन्द्र सिंह के खिलाफ लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए आज विजिलेंस की टीम ने आरोपी एआरटीओ को 3 हजार रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर 4000/  की रसीद काटी और 7000 रुपये ले लिए थे। विजिलेंस ने 3000 रुपये की रिश्वतखोरी में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.