onwin giriş
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में टनल में फंसे श्रमिकों के बचाव कार्यों कि समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों कि समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों से आए श्रमिकों के परिजनों के रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है, ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.