onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति स्पोर्ट्स

 खेल मंत्री रेखा आर्य ने बदलाव फाउंडेशन आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की।

देहरादून – खेल मंत्री रेखा आर्य ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की। कुल 20 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। आज बुधवार से शुरू हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी।

इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूरी बनानी होगी। नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.