onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

थराली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला; जनपद में तनाव का माहौल

चमोली।

जनपद के थराली में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। जिससे एहतियातन व्यापार संघ ने यहां सभी बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। बाजार के कुछ चौराहों पर युवकों की भीड़ भी जमा हो गई थी। जिसे देखते हुए सुबह से ही थराली के सभी बाजार बंद हो गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी का जवान तैनात किए गए हैं।

 

बता दें कि थराली में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने का मामला बीते 10 दिन पहले सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था, लेकिन 10 अक्तूबर को यहां घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया था और एक सप्ताह में आरोपी युवक की दुकान खाली करने की मांग की थी। एक सप्ताह बीतने के बाद कल शुक्रवार से फिर तनाव देखने को मिल रहा है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.