onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी उनके संबंध में आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और इनके क्रियान्वयन हेतु उन्हें निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम “अंत्योदय एवं गरीब कल्याण” के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने हेतु सतत क्रियाशील हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.