onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

कावंड यात्रा के लिये आने वाले वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध

वर्तमान में चल रहे कावंड मेले के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आशारोडी तथा आईएसबीटी क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया। आशारोडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कांवडियों के वाहनों को आशारोडी में निर्धारित किये गये रूट की जानकारी देने, वाहनो में लगे डीजे की ध्वनि मानको के अनुरूप रखने तथा तय मानकों से अधिक ऊंचाई वाले डीजे हटवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आशारोडी से आईएसबीटी के मध्य मोबाइल टीम नियुक्त कर उक्त मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त आईएसबीटी चौक पर सुबह के समय यातायात का दबाव अधिक होने के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल को नियुक्त करते हुए कावंडियों के वाहनों का शहर के अन्दर प्रवेश निषेध कर निर्धारित रूट पर ही कावंडियों के वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.