onwin giriş
Home उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा का निरीक्षण, मानकों के अनुरूप पाई गई व्यवस्थ

चंबा, टिहरी गढ़वाल। आज वीसी के माध्यम से श्रीमती दीक्षा सचदेवा, आईएसएस, उप निदेशक, केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों, डेटा प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सेवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, रोगी सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुखराज सिंह एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी एवं अभिलेख प्रस्तुत किए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.