onwin giriş
Home उत्तराखंड

आरोग्यधाम अस्पताल में अपाइंटमेंट बुक कराने के नाम पर महिला से 82 हजार की ठगी

अगर आप किसी बड़े अस्पताल के चिकित्सक से चेकअप कराने के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट ले रहे हैं तो आपको को भी सावधान होने की जरूरत है। साइबर ठग आपकी गाढ़ी कमाई उड़ा सकते हैं। ऐसे की एक मामले में साइबर ठग ने आरोग्यधाम अस्पताल के चिकित्सक के पास अपाइंटमेंट के नाम पर महिला से 82 हजार रुपये हड़प लिए।

 

कल्पना मिश्रा निवासी चुक्खुवाला ने बताया कि 14 मई को उन्होंने गूगल पर आरोग्यधाम अस्पताल का नंबर सर्च किया। यहां उन्हें एक नंबर मिला। उन्होंने फोन किया तो अज्ञात व्यक्ति ने एक लिंक भेजा और डिटेल भरने को कहा। आरोपित ने 10 रुपये फीस के रूप में ऑनलाइन भेजने को कहा और इसके बाद महिला के खाते से 82 हजार रुपये निकल गए।

 

 

महिला ने दर्ज कराया केस

ऑनलाइन ठगी के इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई भी हो गई है। पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली कोतवाली के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.