onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया और श्रीराम धुन का उद्घोष किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। इस अवसर पर विधायक  विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद राकेश जुयाल, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोग मौजूद थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.