onwin giriş
Home उत्तराखंड

राजधानी में जिलाधिकारी सोनिका के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति का मामला सामने

राजधानी में जिलाधिकारी सोनिका के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति का मामला सामने आया है। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआरआई दर्ज करने के निर्देश पर केस दर्ज करने की कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार सी0-8/2, न्यू टाईप-3, ओएफडी स्टेट, रायपुर, देहरादून निवासी जगदीश सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि उनकी पुत्री शिवानी मूयाल को नौकरी दिलाने के लिए अवनीत भट्ट नामक व्यक्ति द्वारा फर्जी पहचान दिखाकर जिलाधिकारी देहरादून के फर्जी हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया है।

बताया गया कि इस मामले में को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सम्बन्धित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.