देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण की लागत धनराशि ₹67.28 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹10.00 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु ₹34.03 करोड़ की स्वीकृति दी है। आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि ₹5.56 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है।
- ← राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर समेत पांच लोगों की मौत होने के बाद बंद जंगल सफारी आज से शुरू
- मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी →
Similar Posts
सीएम धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा की।
राज्यपाल ने कहा हिमाचल प्रदेश का सेब उत्पादन पूरे देश में एक सफल मॉडल के रूप में स्थापित, हुआ
Home उत्तराखंड राजनीति 