onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी

नई दिल्ली – राज्यसभा चुनाव हारने के बाद सियासी संकट में मानी जा रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी कि उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं? वे क्यों असंतुष्ट हैं।नई दिल्ली में कोर ग्रुप बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पांचों सीटें जीतेगी। पार्टी की पूरी तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में विकास कार्य हुए हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.