onwin giriş
Home उत्तराखंड

दिल्ली से टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने देहरादून पहुंचे श्रद्धालु, भगवान शिव की छह फीट प्रतिमा की स्थापित

नागपंचमी पर शिवालयों में पूजा पाठ के लिए काफी श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की एक प्रतिमा स्थापित की।

 

एक ओर जहां देहरादून में लगातार बारिश के चलते प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढह गया है। मंदिर का एक हिस्सा ढहने से मलबा एकत्र हो जाने के कारण सावन के सोमवार के अवसर पर मंदिर में पूजा करने आए भक्तों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर सावन में सोमवार के सात नाग पंचमी का पर्व के विशेष महत्व होने के कारण मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन व शिव आरती के लिए आए हैं।

 

 

नांग पंचमी पर दिल्ली से टपकेश्वर महादेव दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नाग पंचमी पर शिव की अराधना करने दिल्ली से श्रद्धालु पहुंचे हैं। दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव की छह फीट की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा मंदिर में सुबह से ही नाग पंचमी को पूजा के लिए श्रद्धालु भी भीड़ लगी हुई है।

 

भगवान शिव के प्रिय नाग को समर्पित है यह दिन

मंदिर के दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि यह दिन भगवान शिव के प्रिय नाग को समर्पित है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से घर में सुख व समृद्धि का वास होता है।

 

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.