onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

डीबीटी से श्रमिकों के खातों में 25 करोड़ ट्रांसफर

देहरादून। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा विशेष अभियान चलाकर श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक क्लिक के माध्यम से ₹24.85 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में भेजी।

श्रम विभाग की ओर से सचिव श्रम श्रीधर बाबू अददांकी और श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि विगत एक माह में विशेष अभियान चलाकर यह कार्य पूरा किया गया। यह बोर्ड स्तर पर पहली पहल है और भविष्य में भी सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के हित में इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि श्रम विभाग को समस्याओं का त्वरित समाधान करना चाहिए और उद्योगों एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा, ताकि श्रमिकों को निरंतर रोजगार के अवसर मिलें।
उन्होंने लेबर सेस मैनेजमेंट पोर्टल और ई-श्रम पोर्टल पर राज्य की उपलब्धियों के लिए विभाग को बधाई भी दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय, के.के. गुप्ता, कमल जोशी, सभी सहायक श्रम आयुक्त तथा एचडीएफसी बैंक की ओर से सुमित गोयल, इशान शर्मा और रोहित थपलियाल उपस्थित रहे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.