onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की।

नई दिल्ली –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर माननीय रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य “वंदे भारत” एक्सप्रेस के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।साथ ही अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों के लिए यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी। माननीय रेल मंत्री  द्वारा सभी अनुरोधों पर दिये गये आश्वासन हेतु हार्दिक आभार।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.