onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी से शेवेनिंग इंडिया की प्रमुख सुप्रिया चावला ने भेंट की।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में शेवेनिंग इंडिया की प्रमुख सुप्रिया चावला ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शेवेनिंग अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार के सहयोग से 10 ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को यूनाइटेड किंगडम में अध्ययन का अवसर मिलेगा। जिसमें पांच छात्र और पांच छात्राएं शामिल होंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी महाविद्यालयों के जिन मेधावी छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश भेजा जा रहा है, उनको अपने शैक्षणिक व व्यावसायिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने, आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, सचिव डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम उपस्थित थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.