onwin giriş
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा ; यात्रा मार्ग के इन होटलों पर भूलकर भी मत खाना; गंदगी में हैं नंबर वन

मंगलवार को खाद्य संरक्षा औषधि एवं प्रशासन की टीम ने देवप्रयागशिवपुरी और व्यासी में चेेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल और ढाबों के कीचन में भारी गंदगी मिली। खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि होटल और ढाबों के कीचन में कूृड़ेदार सही दशा में नहीं थे। जिनमे खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान आठ व्यापारियों को नोटिस दिया।

 

व्यापारियों को बताया गया कि किस तरह वह मानकों का पालन कर साफ – सुथरा खाना ग्राहकों को दे सकते हैं। व्यापारियों को बताया गया कि होटल ढाबों में सभी कर्मचारियों को समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराया जाये।

 

टीम ने इस दौरान संदेह होने पर छह खाद्य पदार्थो के विधिक सैंपल भी लिये। इनमें अरहर की दाल, मिठाई, मसाला और चावल के सैंपल लिये गये। टीम में उपायुक्त आरएस कठायत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.