onwin giriş
Home उत्तराखंड देश

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

देहरादून – देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।राज्य में आपदा को देखते हुए इस समय स्कूल खोलने व्यावहारिक दृष्टि से संभव नहीं हैं। प्रदेश के सभी सीईओ को निर्देश दिया गया कि राजीव गांधी आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सभी आवासीय स्कूलों में इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को घर पर लाइव प्रसारण देखने के लिए प्रेरित किया जाए।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.