onwin giriş
Home उत्तराखंड

सीबीआई की टीम शुक्रवार रात आरोपी कलर्क को लेकर देहरादून रवाना

सीबीआई ने शुक्रवार को हल्द्वानी में ईपीएफओ के रीजनल ऑफिस में तैनात एक लोअर डिविजनल क्लर्क को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ईपीएफओ ऑफिस में तैनात क्लर्क विजय शंकर सिंह पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी से पेंशन लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत उसकी तरफ से सीबीआई के देहरादून दफ्तर में की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी में मौजूद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंदर चलने वाले ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारा। यहां क्लर्क को 1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई की टीम शुक्रवार रात आरोपी कलर्क को लेकर देहरादून रवाना हो गई। शनिवार को गिरफ्तार क्लर्क को देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.