onwin giriş
Home उत्तराखंड

हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को नकद रिश्वत के साथ धर पकड़ा

विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को नकद रिश्वत के साथ धर पकड़ा है। नगर निगम हल्द्वानी में विजिलेंस ने शिकायत पर छापा मारा है। निगम में तैनात जेई को विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रिश्वतखोर जेई का नाम केबी उपाध्याय है जो स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। बताते चलें कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर जेई ने एक बार फिर सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार रुपी दीमक की कलह खोल कर रख दी है। वहीं, नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय के रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली तो भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने में जुटा रहा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.