onwin giriş
Home देश

केरल में 16 साल की नाबालिग का यौन शोषण, बीमारी ठीक करने के बहाने मौलाना ने बनाया शिकार; आरोपी गिरफ्तार

केरल के कोल्लम से नाबालिग लड़की के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 16 साल की लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुहम्मद नियास जौहरी के रूप में हुई है, जो एक व्लॉगर और धर्मगुरु है। आरोप है कि उसने प्रार्थना के जरिए बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाकर नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी से जुड़े ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ को भी बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओचिरा स्थित ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ का निदेशक है। उसने नाबालिग लड़की और उसके एक रिश्तेदार को यह कहकर संस्थान में बुलाया था कि प्रार्थना के जरिए रिश्तेदार की बीमारी ठीक की जा सकती है। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पहली बार लड़की का यौन शोषण किया। इसके बाद उसने लड़की को धमकाया और अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका शोषण किया।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर और नवंबर 2025 में हुई घटनाओं के बारे में लड़की ने बाद में अपने दोस्तों को जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को संस्थान से हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की भी बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह के अपराध किए जाने की आशंका जताई गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने ओचिरा स्थित ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस संस्थान में करीब 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इन सभी बच्चों की काउंसलिंग कराए जाने की योजना है, ताकि उनकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति का ध्यान रखा जा सके। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कहीं अन्य नाबालिगों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.