onwin giriş
Home उत्तराखंड

45 असम राइफल्स के जवान राजेंद्र प्रसाद देवरानी का निधन, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कोटद्वार, 6 अक्टूबर (संवाददाता):

देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले 45 असम राइफल्स के वीर जवान आरएफएन राजेंद्र प्रसाद देवरानी, निवासी रतनपुर, कोटद्वार (बालासौर, गढ़वाल) का 5 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम कोटद्वार में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया।

अंतिम यात्रा के दौरान जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक श्री दिलीप महंत रावत, पूर्व सैनिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

परिजनों ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद देवरानी बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे और इसी प्रेरणा से उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मार्ग चुना। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, और वीरता का परिचय दिया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान सैनिक सम्मान की सभी परंपराओं का पालन किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.