onwin giriş
Home उत्तराखंड

गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची को उठाकर जंगल की ओर ले गया।

जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील कलेत गांव में गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची को गुलदार उठाकर जंगल की ओर ले गया। बच्ची के रोने की आवाज पर परिजनों ने शोर भी मचाया, पर तब तक गुलदार बच्ची को लेकर जंगल की ओर निकल गया।

घटना बीती शाम 7 बजे के आसपास की है। बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चचरेत ग्राम पंचायत के कलेत गांव की है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने जानकारी वन विभाग को दी।

जिसके बाद एसडीओ ज्वाला प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस के साथ बच्ची की खोजबीन शुरू की। बारिश और घना जंगल होने के कारण बच्ची को ढूंढने में परेशानियां आई। घटना के तीन घंटे बाद बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.