onwin giriş
Home उत्तराखंड

 उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली।

देहरादून – उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं। वहीं, शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इलाफा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.