onwin giriş
Home उत्तराखंड एजुकेशन

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इन तारीख को आ सकता है , जारी होगा इन वेबसाइटों पर

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं देने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है. बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर आपका इंतज़ार जल्द ही समाप्त होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली है और जल्द ही नतीजे जारी किए जाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियां भी चेक कर ली गई हैं.

 

बता दें कि रिज़ल्ट जारी किए जाने के बाद छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. खबरों की मानें तो उत्तराखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 25 मई तक जारी किया जा सकता है. ऐसे में रिजल्ट संबंधित अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर विजिट करते रहना चाहिए.

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.