onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

वाहन चालक संघ देहरादून पाँच सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिला।

संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ देहरादून आज अपनी मुख्य 5 (पाँच) सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिला।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यूनियन की पाँच सूत्रीय मांगो पर सकरात्मक सहमति देते हुये कार्मिक विभाग को निर्देशित किया कि संघ की सभी मांगो पर कार्यवाही करते हुये जल्द से जल्द निस्तारण किया जाये और कार्यवाही कर उन्हें ( मुख्यमंत्री ) को अवगत करायें।

संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष हरीश कोठारी, प्रदेश महामंत्री अजय डबराल, आदि उपस्थित थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.