onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल व कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन पाण्डेय, वी. षणमुगम, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.