onwin giriş
Home देश राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। देर शाम सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

डा. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.