onwin giriş
Home उत्तराखंड

पांच दिन पहले गंगा में डूबे युवक, युवती के शव बरामद

करीब छः दिन पहले आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश आया था।  यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से साहिल गुप्ता उम्र 25 वर्ष और नेहा उम्र 29 वर्ष डूब गए थे।  दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं । एसडीआरएफ ने साहिल का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया, जबकि नेहा का शव जानकी पुल परमार्थ घाट के पास से बरामद हुआ है।

वही परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। एसडीआरएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.