onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया

कोटद्वार – शुक्रवार से कोटद्वार स्थित शशिधर भट्ट स्टेडियम में प्रारंभ हो रहे राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोटद्वार और आसपास की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों, कोच एवं आयोजन कर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई दी और इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहे इसके लिए उत्साहवर्धन किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों, दर्शकों आदि सभी को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि खेल से शरीर का समग्र विकास होता है और खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना भी बढ़ती है। खिलाड़ियों के लिए उचित और बेहतर सुविधाएं स्टेडियम में मौजूद हो इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ घोषणाएं भी की। प्रमुख घोषणाओं में प्रमुखत: क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए दो सीमेंटेड पिच जाली कवर के साथ, बैडमिंटन हॉल में फॉल्स सीलिंग एवं रंगाई पुताई का कार्य, जिम हॉल का नवीनीकरण एवं नए उपकरण उपलब्ध करवाने, गेस्ट रूम की मरम्मत, चार हाई मास्क लाइट, स्टेडियम की सुरक्षा दीवार में सी टाइप फेंसिंग का कार्य आदि है । इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, सुनील रावत, संदीप डुकलान, महेश्वर सिंह नेगी, श्याम सिंह, धीरेंद्र सिंह कंडारी उपस्थित थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.