onwin giriş
Home Other उत्तराखंड

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन, सत्य पर दिया जोर

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों ने भारतवर्ष ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व को शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

 

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके जय जवान-जय किसान के उद्घोष ने पूरे राष्ट्र में ऊर्जा व उत्साह का संचार किया था। देश को एक नई दिशा में ले जाने का श्रेय शास्त्री जी को जाता है।

 

सीएम धामी ने किया राष्टपिता को नमन

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अंहिसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अद्भुत मिसाल कायम की, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.