onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

भालू के हमले में दो महिलाएं गंभीर, हेली सेवा से भेजा गया हॉस्पिटल

रुद्रप्रयाग। जनपद के भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। हमले में गांव की निवासी बुरांसी देवी पत्नी स्व. मदन सिंह एवं शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह (दोनों निवासी ग्राम भुनालगांव) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हमले के दौरान भालू ने दोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे भारी मात्रा में रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना PHC बक्सीर को दी गई।

सूचना मिलते ही PHC बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार एवं मरहम-पट्टी प्रदान की गई। शशि देवी की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया जहां से एम्बुलेंस के माध्यम आए दोनों महिलाओ को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भर्ती किया जा रहा है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.