onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

भारी बरसात के बीच ग्राउण्ड जीरो पर डटे एसएसपी देहरादून

देहरादून।

रविवार देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी/ नालो के उफान पर आने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति होने तथा नेहरू कालोनी क्षेत्र में रिस्पना नदी के किनारे का पुश्ता ढहने से 2 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

क्षतिग्रस्त मकानों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही आस-पास के लोगों से वार्ता कर नदी के बढते जल स्तर के दृष्टिगत नदी किनारे न जाने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को एलर्ट रहते हुए हर स्थिति पर नजर रखने तथा नदी/ नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए वहां रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सतर्क करने के निर्देश दिये गये।

भारी बरसात के कारण नदी/ नालों के लगातार बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत नदी/ नालों के किनारे संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को आपदा उपकरणों के साथ पुलिस टीम को तैयारी की दशा में रखने तथा आपदा सम्बन्धी किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.