onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

फ्लैग लगाते सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारीगण

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उप निदेशक कर्नल एम.एस. जोधा और अन्य अधिकारिगणों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.